Wednesday, February 22, 2017

कसूरी मैथी सुखायें- माइक्रोवेव में



आवश्यक सामग्री


मैथी के पत्ते- 250 ग्राम

विधि



मैथी के पत्ते तोड़कर अच्छे से धो लीजिए और छलनी में रखकर अच्छे से पानी सुखा लीजिए.


मैथी से पानी सूखने के बाद, मैथी को माइक्रोवेव सेफ प्लेट में फैला लीजिए. इस प्लेट को माइक्रोवेव में रखकर अधिकतम तापमान पर 3 मिनिट तक माइक्रोवेव कीजिए. 3 मिनिट बाद, ट्रे को बाहर निकालकर मैथी को थोड़ा सा पलट दीजिए. इसे फिर से माइक्रोवेव में रख दीजिए और फिर से 3 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए.

इसके बाद, ट्रे बाहर निकाल लीजिए, मैथी काफी हद तक सूख चुकी है. मैथी को थोड़ा सा पलट दीजिए और इसे 2 मिनिट तक और माइक्रोवेव कर लीजिए. 2 मिनिट बाद, ट्रे को बाहर निकालिए. मैथी एकदम सूखकर तैयार है. इसे हल्का सा ठंडा होने दीजिए.


ठंडा होने के बाद, मैथी को हाथों से मसलकर पाउडर बना लीजिए. माइक्रोवेव में कसूरी मैथी बनकर तैयार है. इसे किसी एअर-टाइट डिब्बे में रखकर साल भर तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

माइक्रोवेव में कसूरी मैथी बनाइए और विभिन्न व्यंजनों में कसूरी मैथी का उपयोग कर उन्हें और भी ज़ायकेदार तथा खुशबूदार बनाइए.


सुझाव


मैथी को मसलकर पाउडर करने की बजाय आप मोटा भी रख सकते हैं.

आप चाहे, तो कसूरी मैथी को क्रश करने के बाद मोटी छलनी में छानकर इनकी डंडियां भी हटा सकते हैं.

No comments:

Post a Comment